फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को थप्पड़ जड़ा, मुलायम से मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मुरादनगर सपा अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ने के मामले में हाईकमान की तरफ से निष्कासित रश्मि चौधरी अब पार्टी सुप्रीमो को अपना दुखड़ा सुनाएंगी। रश्मि शुक्रवार को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से दिल्ली में मुलाकात कर महबूब अंसारी का कच्छा चिट्ठा खोलेंगी।
विज्ञापन


साथ ही शनिवार को प्रेसवार्ता कर मुरादनगर अध्यक्ष महबूब अंसारी की करतूत उजागर करेंगी। रश्मि चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही पार्टी सुप्रीमो से मिलने दिल्ली जाना था, लेकिन किसी कारण से नहीं जा सकीं।

अब शुक्रवार को दिल्ली में मिलने का समय लेकर मुलाकात करेंगी। रश्मि का कहना है कि वह पार्टी में रहें या ना रहें, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायत नेताजी तक जरूर पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता कर मुरादनगर अध्यक्ष का खोलेंगी कच्चा चिट्ठा

आरोप है कि जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने पहले तो उनकी शिकायत को अनसुना कर महबूब अंसारी के हौसले बढ़ाए और अब एकतरफा रिपोर्ट देकर गलत कार्रवाई कराई। रश्मि का कहना है कि वह प्रेसवार्ता कर महबूब अंसारी के उत्पीड़न की कलई खोलेंगी।

हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना है कि रश्मि ने कभी मोबाइल पर या लिखित शिकायत नहीं की है। पार्टी पदाधिकारियों को बताने की बजाय भरी मीटिंग में उन्होंने थप्पड़ मारकर अनुशासनहीनता की है। उधर, जाट महासभा के पदाधिकारी अरुण चौधरी का कहना है कि इस घटना से जाट समाज में आक्रोश है। वह शुक्रवार को रश्मि से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें