सौरव दास ने उन्हें विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने तुरंत सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
सौरव दास के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष यह मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने आज इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।
बता दें कि 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
सौरव दास ने केंद्र पर बोला हमला
सौरव दास के अनुसार, उन्हें लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया, जहां उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे अनुचित बताया।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' के बारे में बोलना था, जहां भारतीय छात्रों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया था। दास का आरोप है कि उन्हें यात्रा करने से रोकने का फैसला, विश्वविद्यालयों में उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है। ये आरोप उनके अपने हैं और इन दावों पर अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।