दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो को शहर की धड़कन बनाने के लिए
डीएमआरसी ने काम तेज कर दिया है। सिविल वर्क 95 फीसदी पूरा होने के बाद अब
मेट्रो ट्रैक बिछाने और सिग्नल लगाने का काम किया जा रहा है। बदरपुर से
वाईएमसीए मेट्रो के बीच करीब 14 किमी तक ट्रैक बिछाना है। इसे जल्द पूरा
करने का दावा किया जा रहा है।
दिसंबर 2014 तक मेट्रो का काम पूरा
करने की डेट लाइन खत्म होने के बाद इसे बढ़ाकर मई 2015 कर दी गई है। ऐसे
में कॉरपोरेशन काम में ढिलाई नहीं बरतना चाहता।
मेट्रो प्रवक्ता ने
बताया कि दिल्ली से शहर का फासला कम करने के लिए काम तेज कर दिया गया है।
सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। ट्रैक बिछाने के साथ ही सिग्नल का भी काम
कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह लाइन वॉयलेट लाइन का ही विस्तार है।
ये होंगे स्टेशन
सराय, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर-28, बड़खल मोड़, पुराना फरीदाबाद, नीलम चौक अजरौंदा, बाटा चौक, वाईएमसीए मुजेसर।
स्टेशनों पर भी काम शुरू
सिविल
वर्क के पूरा होते ही स्टेशनों को भी व्यवस्थित करने का काम शुरू किया
जाएगा। स्टेशनों का रंगरोगन करने के साथ ही मेट्रो रूट की जानकारी के लिए
डिस्प्ले बोर्ड, स्वचलित सीढ़ियों समेत सीसीटीवी लगाने का काम जल्द शुरू
किया जाएगा।