दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोनी आत्महत्या मामले में दिल्ली सरकार व आम आदमी पार्टी पर हमला किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सोनी की आत्महत्या से जुड़े सबूत नष्ट करने और मामले को दबाने में लगी है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि वे सोनी मामले में आप नेता दिलीप पांडे को तत्काल गिरफ्तार करें।
विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि सोनी के अस्पताल में पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने गलतियां की हैं। उसने सोनी का इलाज कराने के साथ-साथ उसका बयान लेने में कोई रुचि नहीं ली, क्योंकि सरकार इस मामले को दबाना चाहती थी।