ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों ने 26 जुलाई से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। उनकी शिकायत है कि सरकार उबर और ओला जैसी ऐप आधारित कंपनियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
हड़ताल का आह्वाहन करने वाली ऑटो टैक्सी यूनियन की संयुक्त समिति ने अपने बयान मे कहा है कि अगर दिल्ली सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तो 26 जुलाई से वो हडताल करेंगे।
ऑटो टैक्सी यूनियन की संयुक्त समिति की मांग है कि सरकार उन तमाम कंपनियो को बंद करने की घोषणा करे जो ऐप के जरिए टैक्सी सेवा प्रदान करते हैं। मंगलवार को होने वाली इस हड़ताल मे भारतीय मजदुर संघ सहित ऑल डेल्ही टैक्सी ट्रांसपोटर्स कांग्रेस(एडीटीटीसी) ने शामिल होने का ऐलान किया है।
ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो आगामी 25 जुलाई से वो दिल्ली सचिवालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना भी करेंगे।