फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः मां को 6 महीनों तक बांधकर रखा जंजीरों से

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यह घटना बेटों द्वारा मां पर अत्याचार की है।
विज्ञापन


दिल्ली के नांगलोई में एक 70 साल की बुजुर्ग मां को उसके बेटों ने 6 महीने से जंजीर से बांधकर रखा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को जंजीरों से आजाद कराया।

इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला के दोनों बेटों और बहुओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दिन में बाहर तो रात में घर में बांधकर रखते थे

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध मां का नाम मुन्नी बेगम है। वह अपने बेटे और बहुओं के साथ नांगलोई में रहती है।

पुलिस को बृहस्पतिवार को किसी से सूचना मिली कि मुन्नी के परिवार वालों ने उसे बंधक बनाकर घर में रखा है। जानकारी है कि पुलिस ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की पहल पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

महिला के पड़ोसियों से प‌ुलिस को पता चला है कि उसके घर वाले दिन में उसे घर के बाहर और रात में घर के अंदर जंजीर से बांधकर रखते थे।
विज्ञापन

मान‌सिक हालत ठीक नहीं

पुलिस ने ‌महिला के घर पहुंचकर उसे जंजीर से आजाद करवाया और घरवालों से पूछताछ शुरू की। मुन्नी बेगम के बेटे नसीम और बहू शमा ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक न होने से वह पिछले 6 महीने में घर से 4 बार लापता हो चुकी हैं।

उन्होंने आगे बताया कि आखिरी बार मुन्नी बेगम को रोहतक के एक गांव से ढूंढकर लाया गया था। वो दोबारा न खो जाएं इ‌सलिए उन्हें बांध कर रखा जाता था। परिवार वालों से ये जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने मुन्नी के दोनों बेटों और बहुओं को गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें