फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रात भर मच्छरों से लड़ती रही रंगदारी मांगने वाली सोनिया, खाई पुलिस की फटकार

Wed, 24 Oct 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली उनकी सेक्रेटरी सोनिया की जेल में पहली रात मच्छरों से लड़ते हुए गुजरी। हालांकि मच्छरों से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सोनिया के लिए 'गुड नाइट' का इंतजाम तो कर दिया लेकिन कई घंटों के बाद। 
 
विज्ञापन

चिप्स खाए और पानी पीया

2 of 5
sonia dhawan - फोटो : ट्विटर
कामकाज के सिलसिले में अक्सर विदेश यात्रा करने वाली और पांच सितारा होटलों में रहने वाली सोनिया को नोएडा के सेक्टर 39 के थाने में रात को सोने के लिए दो कंबल मिले थे। सोनिया ने कभी सोचा भी न होगा कि 85 लाख के पैकेज पर काम करने वाली एक सेक्रेटरी को इस तरह रात जेल में गुजारनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

करोड़ों नहीं मिले तो रची साजिश

3 of 5
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
बताते हैं कि जेल की कोठरी में मच्छरों की शिकायत सोनिया ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कई बार की लेकिन उसे जल्द राहत नहीं मिल सकी। सोमवार की रात को जेल पहुंचने के बाद बहुत देर तक तो सोनिया रोती ही रही। पुलिसकर्मियों ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह सिसकती रही। बाद में जब उसे फटकार लगाई गई तो डर के मारे उसे चुप होना पड़ा। सोनिया ने उस खाने से भी इनकार कर दिया था जो पुलिस ने उसे मुहैया कराया था। बाद में उसे चिप्स दिये गए और पीने के लिए पानी। 

4 of 5
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
आपको बता दें कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की सेक्रेटरी सोनिया धवन पर शर्मा से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई है। सोनिया की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उसने पेटीएम 2010 में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह टाइम्स इंटरनेट एंड केयर्न इंडिया में बिजनेस ऑपरेशन मैनेजर और कॉर्पोरेट अफसर के रूप में कार्य कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेटीएम मालिक की सेक्रेटरी सोनिया धवन
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि सोनिया ने 20 करोड़ की रंगदारी मांगने की साजिश तब रची जब विजय शेखर ने मकान खरीदने के लिए उसके द्वारा मांगें गए 4 करोड़ की रकम की बात को अनसुना कर दिया। सोनिया का पति रूपक जैन कमाने के मामले में फेल था और कुछ खास नहीं कर पा रहा था। घर के खर्चे और फैशन आदि पर भी सोनिया के द्वारा ही कमाए पैसे पर ही मौज करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें