फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष, सोनिया ने की वालिया और लवली से मुलाकात

Sun, 01 Sep 2019 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sonia gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली की सियासत में जनाधार खो चुकी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने अध्यक्ष पद के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। आलाकमान की सोच थी कि तालमेल बिठाकर अपने जनाधार को अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष मिलकर मजबूत करेंगे, लेकिन आपसी तालमेल की कमी ही नहीं, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष अब अध्यक्ष के लिए दावा करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने रणनीति के तहत तीन कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। लोकसभा चुनाव के दौरान जहां तीनों कार्यकारी अध्यक्ष टिकट के लिए दावे करने लगे तो वहीं शीला दीक्षित के निधन के बाद अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए। हालांकि, शीला दीक्षित ने ही तीनों कार्यकारी अध्यक्षों की अलग-अलग जिम्मेदारी भी तय कर दी थी, जिसमें एमसीडी, डीयू चुनाव, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी तय की गई थी। पिछले दिनों यह भी देखा गया कि इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से किसी ने नहीं निभाया। हालांकि, डीयू चुनाव को लेकर तीनों कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हो गए हैं।

कांग्रेस के रणनीतिकारों की मानें तो यहां कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की सोच सफल साबित नहीं हो रही है। शीला दीक्षित के निधन के बाद संगठन बिल्कुल लचर हो गया है। कार्यकर्ता भी निराश हैं। विधानसभा चुनाव करीब हैं और आम आदमी पार्टी व भाजपा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रभारी की भी तलाश 
दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश प्रभारी की तलाश भी की जा रही है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो दिवंगत शीला दीक्षित व प्रदेश प्रभारी पीसी चाको के बीच चले घमासान से आलाकमान बेहद नाखुश हैं। लिहाजा, यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष और प्रभारी भी मिलेगा। 

शुक्रवार को सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के करीबी रहे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया व अरविंदर सिंह लवली से मुलाकात भी की। दोनों नेताओं से सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद व प्रभारी पद को लेकर लंबी बातचीत भी की। दिल्ली की राजनीति पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि दो-तीन दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें