फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्टार होटल में रौब दिखाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग

Wed, 05 Feb 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार स्थित पांच सितारा होटल में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान बड़े स्टील कारोबारी के बेटे ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। उसने छह से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी और उसके पीएसओ को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पुरानी दिल्ली के स्टील कारोबारी का बेटा रोहित गुप्ता सोमवार रात को वसंत विहार स्थित होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में दोस्त की शादी में शरीक होने गया था। रोहित के साथ उसका पीएसओ सोनीपत निवासी विजेंदर भी था।
विज्ञापन


उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। समारोह में विजेंदर ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद रोहित ने विजेंदर से रिवाल्वर ले ली और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर छह से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके की तरफ दौड़े।

वसंत विहार थाने के बीट स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर रोहित और विजेंदर को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से गोलियों के दो खोखे मिले हैं। मेडिकल जांच में रोहित के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिसकर्मी समय से मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि रोहित ने रौब दिखाने के लिए एक दिन के लिए पीएसओ रखा था। वसंत विहार थाना पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और शादी में शामिल हुए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें