फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने पाला उसी को मार डाला: बेटे ने की पिता की हत्या, लोहे के पाइप से सिर और गर्दन पर किया ताबड़तोड़ हमला

Sun, 25 Aug 2024 07:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूलत: बिहार का रहने वाला 50 साल का शख्स अपनी पत्नी और तीन बेटा के साथ अमन विहार इलाके में रहता था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसका 16 साल का बेटा सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
बेटे ने किया पिता का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अमन विहार इलाके में घरेलू कलह को लेकर हुए झगड़े में नाबालिग ने अपने पिता की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गली में अचेत पड़े 50 साल के घायल शख्स को पास के अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक के 16 साल के आरोपी बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मूलत: बिहार का रहने वाला 50 साल का शख्स अपनी पत्नी और तीन बेटा के साथ अमन विहार इलाके में रहता था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसका 16 साल का बेटा सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 7.30 बजे पुलिस को अमन विहार इलाके में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गली में एक शख्स अचेत हालत में पड़ा है। उसके सिर से खून निकल रहा था। पास ही लोहे का पाइप पड़ा था, जिसके ऊपरी हिस्से में पीतल का बॉल्व लगा हुआ था। जिसमें खून लगा हुआ था। पुलिस घायल शख्स को तुरंत पास के संजय गांधी अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को छानबीन में पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह अकसर पत्नी से मारपीट करता था। रविवार सुबह मृतक का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ और बेटे ने बीच बचाव की कोशिश की। इसी दौरान वह गुस्से में आकर पिता पर पाइप से हमला कर दिया। वह खुद को बचाने की कोशिश करता हुआ गली में आ गया। नाबालिग बेटा पाइप से उसके सिर और गर्दन पर हमला करने लगा। जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि हत्या में उसकी भाभी भी शामिल है। वह पति से गांव का जमीन बिकवा चुकी है। इस बात को लेकर उसका भाई काफी परेशान था। वह इसका विरोध करता था। इस बात को लेकर इनके बीच झगड़ा होता था। सुबह में झगड़े के दौरान उसकी भाभी ने पहले उसके भाई पर ईंट से हमला किया फिर नाबालिग बेटे से उसकी हत्या करवाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और महिला की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें