फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खुले नाले में गिरकर पांच साल की बच्ची की मौत, परिजनों के साथ खेत में गई थी

Sun, 25 Aug 2024 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


मुस्कान अपने पिता धर्मेंद्र, मां रूनी देवी और तीन भाई बहन के साथ अकबरपुर माजरा गांव में रहती थी। धर्मेंद्र खेती बाड़ी का काम करते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। 
विज्ञापन
अकबरपुर माजरा गांव के पास खुले नाले में गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक बार फिर सिविक एजेंसी की लापरवाही का मामला सामने आया है। अकबरपुर माजरा गांव के पास खुले नाले में गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृत बच्ची की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। बच्ची के माता-पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। बच्ची शनिवार को अपने परिजनों के साथ खेत में गई हुई थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मुस्कान अपने पिता धर्मेंद्र, मां रूनी देवी और तीन भाई बहन के साथ अकबरपुर माजरा गांव में रहती थी। धर्मेंद्र खेती बाड़ी का काम करते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। बच्चे भी उनके साथ थे। वह खेत में काम कर रहे थे, जबकि बच्चे कुछ दूरी पर खेल रहे थे। शाम को खेल रहे तीन बच्चे वापस आ गए लेकिन मुस्कान नहीं आई। उसके बाद से उनलोगों ने मुस्कान की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद रात 8.30 बजे परिवार वाले खेत के पास पल्ला गांव से हिरणकी पुलिस चेक पोस्ट तक तक बने नाले में बच्ची की तलाश शुरू की। नाले पर स्लैब नहीं लगा हुआ है। नाले में लाठी से कई बार पानी को खंगालने पर बच्ची का शव नाले में दिखा। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें