फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को ठगने की साजिश: बेटे ने दोस्तों संग होटल में की महंगी पार्टी, बिल चुकाने के लिए करवाना पड़ा अपना अपहरण

Tue, 02 Apr 2024 06:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

होडल में एक छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की शाजिश रची। इसके बाद अपने पिता से ही फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए छात्रों को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 होडल की एक कॉलोनी में रहने वाले 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने पिता से रुपये ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। इसमें उसके दोस्त ने उसका साथ दिया और फिरौती मांगी। बेटे के अपहरण होने की सूचना के बाद पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्र के गुमशुदगी होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उसके मोबाइल पर उसके बेटे के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर बंधा हुआ वीडियो डाला है, जिसका अपहरण किया गया और लाखों रुपये की फिरौती की मांग की है। नाबालिग छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने नाबालिग छात्र की तलाश के लिए चार टीम गठित कर साइबर की मदद से फिरौती मांगने वाले नंबर को ट्रेस किया। 

पुलिस ने साइबर की मदद से छात्र को सोमवार की देर रात बल्लभगढ़ के मेट्रो स्टेशन से दोस्त के साथ काबू कर लिया। नाबालिग छात्र ने बताया कि दसवीं कक्षा के पेपरों के बाद उसने अपने दोस्तों को होटल में जाकर पार्टी दी, जिसमें उसके पिता के खाते से हजारों रुपये खर्च हुए। उन्हीं रुपये को पूरा करने के लिए उसने अपने अपहरण होने की झूठी साजिश रची। पुलिस ने नाबालिग दोनों छात्रों को परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें