फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने ली जान: पीट-पीटकर पिता को किया जख्मी, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या; परिजन बोले- और लोग भी शामिल

Sat, 28 Jun 2025 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवक ने पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में और लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित आराम बाग इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (45) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे भानू प्रताप (21) को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में और लोग भी शामिल हैं। पुलिस जानबूझकर उनको बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि विनोद ऑटो चालक थे। उनका बेटा किसी दुकान पर काम करता है। उपायुक्त ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार रात खबर मिली कि आराम बाग स्थित आंबेडकर भवन के पास एक व्यक्ति को बेटे भानू प्रताप व उनकी पत्नी ने पीटा है। पुलिस ने पीड़ित विनोद को एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। देर रात आरोपी भानू को दबोच लिया गया।

आरोपी ने बताया कि उसका अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को झगड़े के दौरान वह पिता को पार्क में ले गया। वहां पहले पिता को बुरी तरह पीटा। बाद में उनके सिर, छाती और चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया। विनोद ने घायल होने के बाद अपनी बहन को कॉल कर सारी बात बता दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें