फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चोरी के फोन नेपाल और बांग्लादेश भेजने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जे से चोरी के 82 मोबाइल, पिस्टल और दो कारतूस बरामद
विज्ञापन

नई दिल्ली। बदरपुर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल को नेपाल और बांग्लादेश में भेजने वाले घोषित बदमाश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 82 मोबाइल, पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों की पहचान बदरपुर निवासी रमेश उर्फ लल्लू (39) और देव (20) के रूप में हुई है। बदमाश रमेश पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी तीसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि 25 जून को बदरपुर थाना पुलिस आली गांव गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी के मोबाइल की एक बड़ी खेप लेकर एनटीपीसी रेलवे लाइन, लोहिया पुल आली गांव की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एनटीपीसी रेलवे लाइन के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति आते हुए दिखा, जिसके हाथ में नीले रंग का बैग था। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह घोषित बदमाश रमेश हैं। पूछताछ में रमेश ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था। रमेश ने बताया कि उसके साथी ने उसे यह बैग एक अन्य साथी को देने के लिया दिया था। वह अन्य साथी 400 से 500 मोबाइल जमा होने के बाद नेपाल और बांग्लादेश बेचने के लिए भेज देता था। उनके साथियों ने ही उसे हथियार दिया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रमेश के दूसरे साथी देव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें