फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती ने महिला आयोग से कहा घरेलू विवाद में बंद हो कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2015 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप नेता सोमनाथ भारती ने दिल्ली महिला आयोग को पत्र लिखकर उनके और उनकी पत्नी के बीच चल रहे घरेलू हिंसा विवाद में हस्तक्षेप न करने की अपील की है।
विज्ञापन


सोमनाथ भारती ने पत्र में लिखा है कि महिला आयोग के पास इस मामले में कार्रवाई करने का कोई सवैंधानिक अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं सोमनाथ भारती ने पत्र के माध्यम से महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि 11 जून को भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने द्वारका डीसीपी ऑफिस में अपनी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान सोमनाथ भारती दिल्ली से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

6 जुलाई को भारती की आयोग में पेशी

आप नेता के पत्र के मुताबिक महिला आयोग को इस मामले में न केवल कार्रवाई बंद कर देनी चाहिए बल्कि इसे राजनैतिक रूप देने से भी बचना चाहिए।

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा है कि सोमनाथ भारती को इस मामले पर सुनवाई के लिए 6 जुलाई को महिला आयोग में पेश होना है। आयोग की कोशिश रहेगी कि भारती महिला आयोग के पैनल के समक्ष उपस्थित रहें।

इसके लिए उन्होंने साउथ दिल्ली की डीसीपी को भी सहयोग के लिए पत्र लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें