फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शहर को मिलेगी भरपूर बिजली सप्लाई

Mon, 02 Mar 2015 01:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर की 20 साल पुरानी बिजली समस्या मंगलवार से दूर हो जाएगी। ट्रांसमिशन लाइन के कंडक्टर बदले जा चुके हैं। सोमवार को ट्रायल के बाद इससे सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद लाल कुआं क्षेत्र से सप्लाई तीन गुना तक बढ़ जाएगी। इसका फायदा आवासीय व औद्योगिक सभी क्षेत्रों को मिलेगा। शहर का यह हिस्सा 20 साल से ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहा था।

शहर को सप्लाई देने के लिए मुरादनगर-लाल कुआं ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण 1975 में हुआ था। इस 132 केवीए क्षमता की हाईटेंशन लाइन से लालकुआं, विजयनगर, प्रतापविहार, क्रासिंग रिपब्लिक, शास्त्रीनगर, कविनगर, औद्योगिक क्षेत्र साउथ साइड और बुलंदशहर रोड के साथ ही डासना, जीटी रोड-एनएच 24 क्षेत्र को सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन


लाइन बनने के बाद से बिजली की मांग 20 गुना तक बढ़ गई है। इससे यहां गर्मियों में बिजली की मारामारी रहती है। इस क्षेत्र में पावर स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन बनने का काम कई साल से अटका पड़ा है।

विशेषज्ञों के अनुसार जर्जर हो गई ट्रांसमिशन लाइन से 132 की बजाय मात्र 100-110 मेगावाट सप्लाई ही मिल रही थी। ट्रांसमिशन ने इस बार अमेरिका के सहयोग से कंडक्टर बदल दिए हैं।

सोमवार को इनका काम पूरा हो गया। अमेरिकी तकनीक वाले ये कंडक्टर क्षमता से तीन गुना सप्लाई देंगे। इससे लालकुआं क्षेत्र को करीब 380 मेगावाट सप्लाई मिलेगी।

एक्सईएन अवनीश गुप्ता ने बताया कि इससे गर्मियों में ओवर लोडिंग के चलते होने वाला पावर कट नहीं होगा। गर्मियों में मांग बढ़ जाने के बावजूद आवासीय व इंडस्ट्रियल क्षेत्रों को भरपूर सप्लाई मिलती रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें