निरस्त ट्रेन संख्या 13257/13258 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को 30 जून से बहाल कर दिया गया है। बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के निर्माण के कारण इस ट्रेन को पूर्व में 10 जुलाई तक के लिए निरस्त किया गया था। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन बहाल हो जाएगी।
उधर, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। गुरुग्राम और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई वाले सब-वे के निर्माण के कारण 2 जुलाई को कई ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 54413 दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी पैसेंजर को दिल्ली छावनी-गुरुग्राम के बीच 15 मिनट रोका जाएगा। ट्रेन संख्या 19031 अहमदाबाद-हरिद्वार मेल को मार्ग में 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
इसी दिन ट्रेन संख्या 12982 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस को मार्ग में 60 मिनट रोका जाएगा तो ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस को मार्ग में 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रेवाड़ी जंक्शन-गढ़ी हरसरू के बीच 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी रेवाड़ी जंक्शन-गढ़ी हरसरू के बीच 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस भगत की कोठी से शाम 4 बजे की जगह शाम 6 बजे रवाना होगी।