फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कालोनियों में लगेंगे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Mon, 01 Sep 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या जल्द दूर होगी। नगर निगम और प्राइवेट कंपनियां मिलकर शहर की तीन कालोनियों में मिनी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाएंगी।
विज्ञापन


बेहद कम जगह में बिना सेहत को प्रभावित किए लगने वाले इन प्लांट में प्लास्टिक से ऑयल और गीले कचरे से खाद तैयार कर आमदनी के स्रोत भी तैयार किए जाएंगे।

पीपीपी मॉडल पर लगने वाले इन प्लांट की डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल टीएचए की राधा कुंज, राजेंद्र नगर और सीएचए की नंदग्राम कालोनी में रेत मंडी के पीछे प्लांट लगाए जाएंगे।

निगम अधिकारियों का कहना है कि महज 5 से 6 हजार वर्ग मीटर जमीन पर यह प्लांट लग जाएगा। पूरी तरह कवर इस प्लांट में करीब ढाई से तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्लांट लगेगा और करीब 15 सौ से 2 हजार वर्ग मीटर भूमि पर कूड़े को इकट्ठा कर छंटाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्लास्टिक और पॉलीथिन को अलग कर हीटअप किया जाएगा और उनमें मौजूद ज्वलनशील ऑयल को अलग किया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि किचन वेस्ट को अलग कर उससे खाद तैयार की जाएगी। इसे निगम के पार्कों में इस्तेमाल किया जा सकता है और अतिरिक्त खाद को बेचकर आमदनी भी की जा सकेगी।

लोगों ने किया स्वागत
राजेंद्र नगर पार्षद कुसुम सिंह ने कहा कि टीएचए में कूड़े की समस्या से लोग परेशान है। रिसाइकिल प्लांट बनने से कूडे़ की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। पार्क और ग्रीन बेल्ट के लिए खाद मिलेगी। वहीं, राधाकुंज आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्लांट बनने से अन्य कालोनियों का कूड़ा भी एक ही कालोनी में इकठ्ठा होगा। इससे गंदगी की समस्या और बढ़ेगी। नगर निगम प्लांट बनाता है तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें