फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएल: साइकोलॉजी व कंप्यूटर साइंस में दाखिले कटऑफ से होंगे, बीए स्तर पर पहली बार शुरु किए गए हैं ये पाठ्यक्रम

Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
Digvijay Singh रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल से शुरू किए गए बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी, बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस व बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में दाखिले कटऑफ से होंगे। अन्य पाठ्यक्रमों की सीटों के मुकाबले में इन विषयों की सीटों की संख्या सीमित है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में इस साल से शुरू किए गए बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी, बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस व बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में दाखिले कटऑफ से होंगे। अन्य पाठ्यक्रमों की सीटों के मुकाबले में इन विषयों की सीटों की संख्या सीमित है। कोर्सेज की दो-दो हजार सीटें हैं। स्नातक स्तर के बाकी नौ कोर्सेज के दाखिले बारहवीं के अंकों के साथ अलग-अलग योग्यता के आधार पर होंगे। एक जुलाई से कटऑफ जारी होनी शुरु हो जाएगी।

विज्ञापन

 
Trending Videos

एसओएल में पहली बार बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी और बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस को शुरु किया गया है। यह प्रोग्राम प्रैक्टिकल आधारित हैं, इनमें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रैक्टिकल लैब की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इन प्रोग्राम में दाखिले मेरिट (कटऑफ) के आधार पर लिए जाएंगे। अभी बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस व बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया व दाखिला प्रक्रिया जारी है, जबकि बीए ऑनर्स साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए अभी डीईबी से मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलते ही दाखिले भी शुरु कर देंगे।


 

नियमित कॉलेजों में सीयूईटी से होते हैं दाखिले
डीयू में वर्ष 2021 तक नियमित कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए कटऑफ जारी की जाती थी। वर्ष 2022 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिले किए जा रहे हैं। अभी नॉन कॉलेजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के दो प्रोग्राम बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए कटऑफ निकाली जाती है। अब एसओएल के बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी, बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी के लिए भी कटऑफ जारी की जाएगी।

 

तीनों पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता
बीए प्रोग्राम कंप्यूटर एप्लिकेशन के लिए उम्मीदवार का बारहवीं में पास होना व गणित या कंप्यूटर साइंस विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसके आधार पर ही कटऑफ निकाली जाएगी। बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी के लिए केवल बारहवीं पास होना जरूरी है। बारहवीं के अंकों के आधार पर ही कटऑफ जारी की जाएगी। बीए ऑनर्स साइकोलॉजी के लिए बारहवीं में कम से कम 45 फीसदी अंक होना जरूरी है।

 

ये हैं अन्य कोर्स
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(एफआईए), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए प्रोग्राम, बीकॉम प्रोग्राम, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र।

 
विज्ञापन

अब तक 1828 से अधिक आवेदन
एसओएल में बुधवार दोपहर 12.30 बजे से स्नातक स्तर के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। उसके बाद से तेजी से आवेदन होने शुरु हुए। बृहस्पतिवार शाम तक करीब 1828 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। इनमें से काफी उम्मीदवारों ने फीस का भुगतान कर अपना दाखिला भी पक्का कर लिया था। प्रशासन को उम्मीद है कि नए कोर्सेज की शुरुआत होने के कारण दाखिला लेने वालों की संख्या में इजाफा होगा। यहां दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें