फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण किया तो अब देना होगा 10 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 10 Dec 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। विवाद से बचने के लिए निगम ने दुकानदार की जवाबदेही तय कर दी गई है। निगम इन दिनों दुकानदारों से शपथ पत्र ले रहा है। अतिक्रमण करने पर दुकानदार से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के इस कदम से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ बाजार की संकरी सड़कों पर दुकानदार अतिक्रमण कर जाम को बढ़ावा दे रहे हैं। दिनभर बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नया फॉर्मूला अपनाया है। इसके तहत दुकानदारों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।

इसमें दुकान के बाहर अतिक्रमण करने पर दस हजार रुपये जुर्माना देने का जिक्र किया गया है। निगम की इस कार्रवाई के बाद बाजार के दुकानदारों में भी दो मत हो गया है। कई दुकानदार इस फैसले को सही बता रहे हैं, लेकिन उन दुकानदारों में रोष है जो दुकान के अंदर सामान रखने के साथ सड़क को भी घेरे रहते हैं। बताया जाता है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगवाने का पैसा वसूलते हैं।
विज्ञापन


एक तरफ नगर निगम शपथपत्र भरवा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सड़क पर अतिक्रमण का खुला खेल जारी है। अब तक निगम ने किसी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं की है। दुकानों के आगे पांच-पांच फीट जगह घेरकर सामान रखा गया है। हालात देखकर नगर निगम की लापरवाही का अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें