फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रहीं जनरल वीके सिंह की मुश्किलें

Thu, 10 Dec 2015 01:36 PM IST
अमर उलाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सुनपेड़ में आगजनी में दलित बच्चों की मौत के बाद विवादित बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री व पूर्व जनरल वीके सिंह के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को सुनवाई के लिए सत्र अदालत ने बुधवार को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


इस पर 16 दिसंबर को सुनवाई होगी। महानगर दंडाधिकारी ने वीके सिंह के खिलाफ दायर शिकायत सोमवार को खारिज कर दी थी। शिकायतकर्ता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए मंगलवार को पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

कड़कड़डूमा जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय गुप्ता ने अधिवक्ता सत्यप्रकाश गौतम की याचिका को स्वीकार करने के बाद सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता सत्यप्रकाश गौतम ने अर्जी दायर कर वीके सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें