बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाश नीलम बाटा रोड पर एक महिला का मोबाइल फोन झपटकर भाग निकले। एसी नगर में रहने वाली मोना एनएच-एक स्थित एक संस्थान में नौकरी करती हैं। बृहस्पतिवार की शाम छुट्टी होने पर वह ऑफिस से घर की ओर पैदल जा रही थीं।
नीलम बाटा रोड पर वह किसी से मोबाइल पर बात करती हुई जा रहीं थीं। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग निकले। उन्होंने बाइक का नंबर नोट करना चाहा लेकिन नंबर प्लेट पर कुछ नहीं लिखा था।
आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय सेक्टर 12 स्थित सहायता केंद्र में जाकर शिकायत दर्ज करने की हिदायत देकर वापस कर दिया। पीड़िता मोबाइल झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की जाएगी।