फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स लूटा

Thu, 27 Feb 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे के साथ स्कूटी पर बलरामनगर कालोनी स्थित बैंक में आयी महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया।
विज्ञापन


पर्स में हजारों की नकदी और जरूरी कागजात थे। पीड़िता ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। मुस्तफाबाद कालोनी निवासी नसरीन जहां पुत्री स्व. इरशाद की शादी चंद्रविहार नांगलोई में हुई है।

बुधवार को नसरीन लोनी स्थित स्टेट बैंक की शाखा में अपने खाते को चेक करने आयीं थीं। दोपहर दो बजे यहां से काम निपटाने के बाद वे भतीजे फारूख के साथ स्कूटी से बलरामनगर कालोनी के पीएनबी बैंक में गईं थीं।
विज्ञापन


वहां लंच ब्रेक होने के कारण वे दो नंबर बस स्टैंड के पास अपनी भाभी के घर जाने लगीं। बैंक से कुछ ही दूरी पर काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को साइड मारकर रुकवा लिया तथा नसरीन के हाथ से हैंड पर्स छीनकर लालबाग कालोनी की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


नसरीन ने बताया कि पर्स में 67 सौ रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य जरूरी कागजात रखे थे। पुलिस पीड़िता से शिकायत लेकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें