फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के खाल की तस्करी, एक गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी कर लाई गई प्रतिबंधित तेंदुए की खाल के साथ मसूरी पुलिस ने तस्कर प्रकाश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। सरगना चाचा मगन फरार है। चाचा-भतीजा उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


खाल को करीब 15 लाख रुपये कीमत में दिल्ली सीलमपुर में बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने उसे डासना चौराहे से दबोचा। वह बस से वहां खाना खाने उतरा था। खाल में गोली का निशान मिला है, पुलिस का मानना है कि गोली से तेंदुए को मारा गया होगा।

बकौल एसएसपी, प्रकाश का कहना है कि वह तो खाल लाने-ले जाने वाला है। उसके चाचा मगन सिंह जानवरों को मारकर खाल की बिक्री करते हैं। पुलिस उसके चाचा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बकौल एसएसपी, बरामद खाल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये होगी। एसएसपी ने पुलिस टीम के सदस्यों के एक-एक हजार का इनाम दिया है।

पहले भी पकड़े गए तस्कर
गाजियाबाद में पहले भी तस्कर पकड़े गए हैं। कभी तीतरों की तस्करी तो कभी कबूतरों की। कछुओं से लेकर पक्षियों की तस्करी में यूपी बार्डर से लिंक रोड, इंदिरापुरम पुलिस कई बार गिरफ्तारियां कर चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें