फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल ट्रेन से हो रही है शराब की तस्करी

Sat, 10 May 2014 04:02 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ से बचने के लिए तस्कर अब ट्रेन से अवैध शराब की तस्करी करने लगे हैं। वह हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली के झुग्गियों में अधिक दाम पर बेच रहे हैं। इसका खुलासा नई दिल्ली रेलवे जीआरपी पुलिस ने किया है।
विज्ञापन


एक सूचना पर जीआरपी ने पानीपत से ईएमयू (ट्रेन संख्या 64454) से आ रहे दो लोगों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान पहचान मुंगेर (बिहार) निवासी कपिल और सुरेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के पास शराब के एक हजार क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक इन पर ‘सेल इन हरियाणा’ लिखा हुआ है जबकि पता गांव-वोडनोए, तहसील-नारायणगढ़, जिला-अंबाला अंकित है।

नरेला स्थित झुग्गी में रहने वाले दोनों आरोपियों ने बताया कि सदर बाजार की एक महिला तस्कर ने खेप लाने को कहा था। उसने कहा था कि सदर बाजार रेलवे स्टेशन में खेप उतार ली जाएगी लेकिन ट्रेन पहुंचने पर वहां कोई नहीं आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को खेप पहुंचाने के एवज में 200-200 रुपये मिलने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें