फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस बताएगा..अब कटेगी बिजली

Sat, 15 Nov 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मोबाइल पर सूचना देने के बाद ही पावर कट होगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लिया है जो 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कारपोरेशन के ज्यादातर काम को ऑनलाइन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को पावर कट, बिलिंग आदि की जानकारी मैसेज के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन


अफसरों ने अब 20 नवंबर से इसको सभी उपभोक्ताओं के लिए शुरू करने की तैयारी की है। पहले चरण में जिले के सवा लाख उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।

इनके मोबाइल नंबर निगम के पास पहुंच चुके हैं। जो उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर अफसरों को उपलब्ध कराते जाएंगे, उनको मैसेज से सूचना मिलती जाएगी।

एसई एसबी यादव ने बताया कि अब मनमाने तरीकेसे पावर कट नहीं किया जाएगा। रुटीन पावर कट की जानकारी मैसेज भेजकर उपभोक्ताओं को पहले से दी जाएगी।

फाल्ट आने या अचानक बिजली कटने की जानकारी उपभोक्ताओं को बिजली कटने के 30 मिनट के अंदर देनी होगी। इसके अलावा बिजली बिल जेनरेट होने, बिल की धनराशि और बिल जमा होने की जानकारी भी मैसेज भेजकर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें