फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्मार्ट सिटी’ का पानी भी पीने लायक नहीं

Sat, 19 Dec 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के बाद अब गाजियाबाद का नाम स्वच्छ भारत मिशन के लिए देश के 100 शहरों में शामिल हो गया है। चार साल चलने वाले स्वच्छता अभियान में गाजियाबाद को साफ-सुथरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गली-मोहल्लों और हर घर में टॉयलेट की सुविधा दी जानी है। केंद्र सरकार इस योजना के लिए फंड जारी करेगी। नगर निगम को इस अभियान के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। 2019 तक चलने वाले इस अभियान में नगर निगम को पब्लिक, कम्यूनिटी और हाउस टॉयलेट का निर्माण कराना है।

केंद्र सरकार की ओर से नगर निगम को 15.5 हजार हाउस टॉयलेट, 275 कम्यूनिटी टॉयलेट और 1250 पब्लिक  टॉयलेट बनाने का लक्ष्य दिया गया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल 2500 आवेदकों ने हाउस टॉयलेट बनवाने के लिए आवेदन किया है। निगम ने 50 स्थानों पर कम्यूनिटी टॉयलेट और 125 स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट बनवाने का निर्णय लिया है। इनके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है।
..
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में भी आगे बढ़ेगा गाजियाबाद
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार गाजियाबाद को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए भी फंड मुहैया कराएगा। नगर निगम को 100 फीसदी कूड़े का साइंटिफिक तरीके से निस्तारण करना होगा।

नगर निगम ने इसके लिए चार स्थानों पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रत्येक जोन के लिए नगर निगम अलग प्लांट लगाएगा। राजनगर एक्सटेंशन रोड पर नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें