फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिलवाले’ के फाड़े पोस्टर, पोती कालिख

Sat, 19 Dec 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू वादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ के विरोध में कई मॉल मल्टीप्लेक्स में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर और उस पर कालिख पोतकर अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध के चलते महागुन मॉल के पीवीआर में सभी 13 शो कैंसल कर दिए गए।

कार्यकर्ता सिनेमा हॉल के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए । इसके कारण सिनेमा मालिक को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।

ऑप्यूलेंट और चौधरी मॉल में पोस्टर फाड़े गए और कालिख पोती गई।  गौरतलब है कि हिंदूवादी संगठन शाहरुख खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान का विरोध कर रहे हैं।

सुबह करीब 11 बजे हिंदूवादी संगठन और भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर-3 स्थित महागुन मॉल पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ता फिल्म के पोस्टर फाड़ फाड़ते हुए शो बंद कराने की मांग करते हुए सिनेमा हॉल में घुस गए।
विज्ञापन


हंगामे को देखते हुए सिनेमा हॉल प्रबंधन ने सभी शो को बंद कर दिए। इसके बाद कार्यकर्ता हॉल के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि कुछ लोग देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी अपने बयान के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

अब अभिनेता फिल्म प्रमोशन के दौरान नेताओं की तरह भाषण देकर टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं। इस मौके पर अर्चना सिंह, कुसुम शर्मा, रचना जोशी, नितिन, गौरव, सौरभ जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, कपिल, नितेश पाल, धीरज आदि मौजूद रहे।

मॉल मैनेजर रविंद्र जैन ने बताया कि हंगामे के बाद सभी शो कैंसल कर दिए गए हैं। शनिवार को जैसी स्थिति होगी उसके बाद ही शो चलाने पर कोई विचार किया जाएगा।

शो कैंसल होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। टीएचए के बाकी सिनेमा हॉल में ‘दिलवाले’ के शो चले। महागुन मॉल में भाजपा के हंगामे के बाद सभी मॉल और मल्टीप्लेक्स के बाहर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि सभी मॉल के बाहर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सूचना पर फोर्स को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। शनिवार को भी मॉल के बाहर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें