फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं ने बदली दिल्ली की फिजा: प्रदूषण घटा लेकिन सांसों पर संकट बरकरार, एक पखवाड़े के बाद 300 से नीचे एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2026 07:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तेज हवाओं से रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक पखवाड़े बाद 290 दर्ज हुआ। यह खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार शाम से हवा के फिर बेहद खराब होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तेज हवाओं ने प्रदूषण से कुछ राहत जरूर दिलाई है, लेकिन जहरीली हवा का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। हवा की दिशा बदलने से प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली है और प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली की हवा अब भी खराब स्थिति में बनी हुई है। हालांकि, एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की दहलीज पर है। सबसे खास बात यह रही कि लग लगभग एक पखवाड़े से अधिक समय के बाद रविवार को एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया। दिवाली के बाद सबसे साफ हवा वाला दिन रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज हुआ, जोकि खराब श्रेणी है। यह शनिवार की तुलना में 77 सूचकांक कम है।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, रविवार को औसतन 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलन का अनुमान है। साथ ही, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। इस दौरान हवा की गति 12 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि सोमवार शाम से हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मानकों से कई गुना ज्यादा पीएम2.5 और 10
सीपीसबी के अनुसार, हवा में मौजूद हानिकारक पीएम 2.5 कणों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को शाम पांच बजे पीएम2.5 167.6 और पीएम10 281.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो मानकों से कई गुना ज्यादा है। सीपीसीबी के अनुसार, 13 नवंबर को छह आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई।
विज्ञापन


जताया था बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताया था, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। आईएमडी ने रविवार के लिए अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में एयर क्वालिटी में मामूली सुधार होने की उम्मीद है। इसके अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 में अगले दो दिनों में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें