फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसकेएम का बड़ा एलान: गणतंत्र दिवस पर 500 जिलों में ट्रैक्टर परेड का होगा आयोजन, किसानों से की ये अपील

Thu, 28 Dec 2023 10:33 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

आधिकारिक बयान में एसकेएम ने कहा कि 26 जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन होगा। बयान में उम्मीद जताते हुए कहा कि परेड कम से कम 500 जिलों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) देश भर के करीब 500 जिलों में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन करेगा। एसकेएम ने कहा कि ट्रैक्टर परेड राष्ट्रीय राजधानी में औपचारिक गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद आयोजन होगा।

विज्ञापन


गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में एसकेएम ने कहा कि 26 जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन होगा। बयान में उम्मीद जताते हुए कहा कि परेड कम से कम 500 जिलों में आयोजित होगी। एसकेएम ने किसानों से बड़ी संख्या में परेड में शामिल होने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि परेड में शामिल किसान राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ घटक संगठनों के झंडे भी फहराएं। किसान भारत के संविधान में निहित लोकतंत्र, संघवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांतों की रक्षा करने का संकल्प लेंगे। ट्रैक्टरों के साथ-साथ अन्य वाहन भी इसमें शामिल होंगे।

साथ ही बताया कि 20 राज्यों में एसकेएम की राज्य स्तर की इकाइयां घर-घर जाकर और पत्रक वितरण के जरिए पूरे भारत में अगले साल 10-20 जनवरी तक 'जन जागरण' अभियान चलाएंगी। इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य कॉर्पोरेट समर्थक आर्थिक नीतियों को उजागर करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें