फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिले कंकाल, लोगों ने किया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली के रीलखा गांव के जंगल में सोमवार को एक बिल्डर द्वारा खुदाई के दौरान कुछ कंकाल मिले।
विज्ञापन


इसकी सूचना आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया।

मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कंकालों को वापस मिट्टी में दबवा दिया।

क्या ये कब्रिस्तान है?

पुलिस के मुताबिक रीलखा गांव के पास दशकों पुराना कब्रिस्तान था, लेकिन यमुना प्राधिकरण द्वारा कुछ साल पहले जब किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई, तो कब्रिस्तान के एवज में गांव के पास ही कब्रिस्तान बना दिया गया।

सोमवार को एक बिल्डर द्वारा भवन बनाने के लिए खेतों की खुदाई की गई तो वहां पर कंकाल निकले। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा बहुजन किसान दल के कार्यकर्ता वहां जमा हो गए।

उन्होंने बिल्डर के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की और काम बंद करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

'बिल्डर के खिलाफ होगा आंदोलन'

खुदाई का विरोध कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा खोदा गया तो वे बिल्डर के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि बिल्डर साइट पर निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी, लेकिन लोगों की भावना को देखते हुए कंकालों को वापस मिट्टी में दबवा दिया है। आगे लोगों के साथ वार्ता करने के बाद ही खुदाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें