फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल से भागे कोरोना के छह संदिग्ध मरीज घरों में छिपे मिले

Sat, 21 Mar 2020 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
lok nayak hospital
विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल से भागे कोरोना के 6 संदिग्ध मरीज अपने घरों में छिपे मिले। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उनके घरों में जाकर संदिग्धों को फिर से अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में सभी ने कहा कि वे अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं से खुश नहीं थे, इसलिए वे बृहस्पतिवार को लोकनायक अस्पताल से भाग गए थे। संदिग्ध मरीजों की इस परेशानी पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें अलग कमरों में 14 दिन के आइसोलेशन पर रखने का फैसला लिया।

विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर सिंह एक दिन पहले तक घटना से इंकार कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने स्वीकारते हुए कहा कि संदिग्ध मरीज भाग गए थे, जिनकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने अस्पताल में मौजूदा दस्तावेज (पासपोर्ट) इत्यादि के आधार पर जब संदिग्ध मरीजों की खोज शुरू की, तो सभी अपने घरों में छिपे मिले। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन


फिलहाल सभी के रुकने की व्यवस्था अलग कमरे में कर दी गई है। उधर स्थानीय जिला प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के आसपास सुरक्षा के और भी ज्यादा पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। अब प्रशासन का दावा है कि कोई संदिग्ध मरीज अस्पताल से नहीं भाग सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें