फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, फिर भी निगम लापरवाह

Thu, 19 Mar 2020 12:53 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आने से आधा दर्जन लोगों की मौत का हवाला देते हुए सेक्टर-3 स्थित आरडब्ल्यूए ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाईटेंशन लाइनों को घरों के ऊपर से हटाने की मांग उठाई। फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा के अधीक्षण अभियंता से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


चेतावनी दी कि 15 दिन में यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में कमेटी द्वारा सर्वे करवायेगें। जिसके बाद लाइनों को हटाने का एस्टीमेट बनाकर उच्चधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस मौके पर सरदार पलविंद्र सिंह, दिवाकर, ओपी मेहता, हरीश चोटवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें