फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना से छह और संक्रमित, 26 हुई संख्या, 10 हजार से ज्यादा लोग एकांतवास में

Sat, 21 Mar 2020 07:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-होम क्वारंटीन में हैं 10 हजार से ज्यादा लोग
-दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पास टीम पड़ी कम
विज्ञापन
corona virus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस को लेकर पिछले दो दिन से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर छह और नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है। इसके अलावा शनिवार शाम तक 10 हजार से ज्यादा दिल्लीवालों को गृह एकांतवास (होम क्वारंटीन) पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 10,464 लोग इस समय गृह एकांतवास पर हैं। कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबरों पर तेजी से फोन कॉल भी बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल टीमें भी कम पड़ गई हैं। दिलशाद गार्डन के एल ब्लॉक को पूरी तरह से शटडाउन करने के निर्देश दिए जा चुके हें। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि रविवार को जनता कर्फ्यू ठीक रहा तो सोमवार से दिल्ली को भी शटडाउन किया जा सकता है। दिल्ली से आंध्रप्रदेश जाने वाली ट्रेन में भी काफी लोग संक्रमित मिलने के बाद विभाग को आशंका है कि ये सामुदायिक स्तर पर फैल सकता है। 
विज्ञापन


दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो चुकी है। इनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी चार मरीज दिल्ली में संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें