फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस के छह आतंकियों ने कोर्ट में कबूल किया गुनाह, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को करते थे भर्ती

Wed, 02 Sep 2020 09:07 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएसआईएस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईएसआईएस के लिए युवाओं की भर्ती के मामले में छह आरोपियों ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। इन आरोपियों ने आतंकवादी संगठन का कार्यकर्ता बनने और देश में आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के जरिए युवाओं की भर्ती करने की साजिश रची थी। 

विज्ञापन


एनआईए ने इन आरोपियों के खिलाफ 2016-17 में आरोपपत्र दाखिल किए थे। पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह के समक्ष आरोपियों अबू अनस, मुफ्ती अब्दुल सामी कासमी, सुहैल अहमद, नफीस खान, मोहम्मद अफजल और अब्दुल्ला खान ने याचिकाएं दाखिल करके अपना गुनाह कबूल किया। 

आरोपियों ने दोष स्वीकार करते हुए अदालत से कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्हें पछतावा है और भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। इन आरोपियों की ओर से वकील कौसर खान ने अदालत को बताया कि आरोपी मुख्यधारा में लौटना और खुद का पुनर्वास चाहते हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों की याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई होगी। इनसे पहले मुदब्बीर मुश्ताक शेख, मोहम्मद शरीफ मोइनुद्दीन खान, आसिफ अली, मोहम्मद हुसेन खान, सैयद मुजाहिद और मोहम्मद अजहर खान भी अपना गुनाह कबूल कर चुके हैं। इनकी सजा पर भी बुधवार को सुनवाई होगी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 9 दिसंबर 2015 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और यूएपीए के तहत इन पर मुकदमा दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि यह मामला विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए भारत में मुस्लिम युवाओं की भर्ती करने की आईएसआईएस की साजिश का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें