फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अगवा कर युवक से डकैती, नाबालिग समेत छह बदमाश धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल और बाइक लेकर भागे थे बदमाश, नरेला औद्योगिक क्षेत्र में वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को अगवा कर डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने मारपीट के बाद कार से उसे बाहर फेंक दिया। उसके बाद मोबाइल फोन व बाइक लेकर भाग गए। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटे में छह बदमाशों को पकड़ लिया, जिसमें दो सगे भाई और दो नाबालिग शामिल हैं। उनके कब्जे से बाइक, मोबाइल फोन और कार बरामद कर लिए गए हैं।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनीपत, हरियाणा निवासी अंकित व संकेत, नांगल ठकरान गांव निवासी हर्ष और फरमाना गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 मई की देर रात पुलिस को होलंबी खुर्द के पास डकैती की शिकायत मिली। वहां पहुंचने पर होलांबी खुर्द निवासी पीड़ित अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि डेयरी कंपनी से काम कर घर जाने के दौरान बदमाशों ने डकैती के बाद उनके साथ मारपीट की और नरेला में हनुमान मंदिर के फेंककर भाग गए। पुलिस ने उनके बयान पर अगवा कर डकैती का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसके बाद नंबर के जरिए पुलिस कार मालिक तक पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि अंकित कार को किराए पर लेकर गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें