फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम शूटआउट: गनर के बदलते बयानों ने बढ़ाई टेंशन, आरोपी की मां को हिरासत में लिया

Mon, 15 Oct 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Gurugram murder
विज्ञापन
गुरुग्राम की आर्केडिया मार्केट में गनमैन महिपाल द्वारा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पत्नी की हत्या और बेटे को गोली मारने के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जांच के लिए डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। इसमें एसआईटी में सहायक पुलिस आयुक्त हितेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, धारणा यादव, निरीक्षक सुरेंद्र फोगाट, विवेक कुंडू साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार व अपराध शाखा के अमित कुमार शामिल हैं। 

पुलिस ने आरोपी गनर की मां को हिरासत में लिया है। आरोपी महिपाल ने अभी तक घटना को अंजाम देने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी चीफ एवं पुलिस उपायुक्त सुलोचना गजराज ने बताया, आरोपी हर बार अपना बयान बदल देता है। छह बार बयान बदल चुका है। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी गनमैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रियंका जैन के समक्ष पेश कर 7 दिन की रिमांड की मांग की। अदालत ने 4 दिन की रिमांड मंजूर करते हुए 18 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
 

Gurugram murder
उधर, मामले में पुलिस महानिदेशक (अपराध), पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने गुरुग्राम पहुंचकर मौका मुआयना किया। 

उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की। इसके बाद मेदांता का रुख कर लिया। जहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। 

वहीं पुलिस ने आरोपी के मानसिक रोगी होने के दावे को खारिज कर दिया है और विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। 

आपको बता दें कि गुरुग्राम में शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कॉन्स्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी।
 
विज्ञापन

गुरुग्राम हत्या
वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 के पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, एडीजे कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रितु उर्फ रेणु ने शनिवार देर रात करीब एक बजे मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी गनमैन महिपाल को कई घंटे बाद फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया था। आज एडीजे कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रितु उर्फ रेणु का अंतिम संस्कार हिसार में किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें