फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की बीमारी का बहाना बना जीजा ने चार दोस्तों संग किया साली का गैंगरेप

Sat, 07 Oct 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

जीजा और दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
-ब हन की तबीयत खराब होने का बहाना बना कर घर से ले गया था महिला को  
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन की बीमारी के बहाने महिला को घर से ले जाकर जीजा और उसके चार दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पांचों के चुंगल से छूट कर घर पहुंची पीड़िता के परिजनों ने सेक्टर 55 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता का पति मंगलवार को काम पर गया हुआ था और बच्चे स्कूल। पीड़िता के मुताबिक  सुबह वह घर पर अकेली थी कि करनेरा गांव मेें रहने वाला जीजा आया।

बहन की तबीयत खराब ज्यादा खराब होना बताते हुए जीजा ने उसे घर चलने को कहा। वह बहन की तीमारदारी करनेे के लिए तुरंत ही जीजा के साथ कार में बैठ कर चल दी। समयपुर गांव के पास जीजा ने कार रोक दी यहां उसके चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जीजा और उसके साथी उसे दबोच कर खेत में ले गए और जान से मारने की धमकी दे सबने बारी बारी से हवस का शिकार बनाया। एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें