फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डर की वजह से चुप रही, सब सहती रही': शादी का झांसा देकर बहन के देवर ने की दरिंदगी, पिटाई भी करता था

Mon, 28 Apr 2025 09:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने अपने प्यार का इजहार करते हुए उससे शादी का वादा किया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बहन के देवर ने युवती से किया दुष्कर्म - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में 29 साल की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं पीड़िता की बहन का रिश्ते का देवर है। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसको सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी वारदात को अंजाम देता रहा।

विज्ञापन

डर की वजह से चुप रही, सब सहती रही
विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता डर की वजह से चुप रही। इस बीच आरोपी लगातार वारदात को अंजाम देता रहा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने 25 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की। बाद में छानबीन के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती हुई और होने लगी बातचीत
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसकी बहन के चाचा ससुर के बेटे से वर्ष 2022 में उसकी पहचान हुई थी। बाद में दोनों की दोस्ती हुई और वह मोबाइल फोन पर बातचीत और चैट करने लगे।

बाहर मिले और बढ़ गई नजदीकियां
इस दौरान दोनों बाहर भी मिलने लगे। आरोपी ने अपने प्यार का इजहार करते हुए उससे शादी का वादा किया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने इसकी फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी इसको सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

देता था जान से मारने की धमकी
आरोप है कि बदनाम करने का डर दिखाकर आरोपी लगातार वारदात को अंजाम देता रहा। विरोध करने पर वह उसके साथ बदसलूकी भी करता था। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। परेशान होकर पीड़िता ने 25 अप्रैल को इसकी शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें