फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में तालियां पीटकर शिवराज पर हंसे सिसोदिया, कहा केंद्र में मोदी तो एमपी में गोदी सरकार 

Tue, 23 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज पर सिसोदिया ने ली चुटकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा में शुरू हुए चार दिवसीय सत्र में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने के फिराक में है। 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली सरकार के कामों में अड़ंगा लगाया जा रहा है। 

सिसोदिया सत्र के दौरान दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे। सदन में सिसोदिया ने कहा कि हमारे काम करने का तरीका जनता ने पसंद किया है।
विज्ञापन


यही वजह है कि 70 में 67 विधायकों को चुना। जनता ने कहा है कि जिससे भी टकराना हो टकरा जाना, डरना मत। हमारी कार्यशैली से उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जो अब तक लोकतंत्र की जड़ों में मट्ठा डाल रहे थे। 

हमारी सरकार चुनी हुई सरकार है। इस सरकार को किनारे लगाने का केंद्र सरकार को अधिकार नहीं है। जब हम विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तो हमें पता था कि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है। पुलिस, जमीन सरकार के पास नहीं है। 
विज्ञापन

'जूता गंदा न हो जाए इसलिए पुलिस की गोद में दौरा कर रहे हैं'

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
हमसे सर्विस भी छीन ली गई। तबादले, पोस्टिंग मामले में भ्रष्टाचार बंद किया गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि काम करने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया जाता है। 

हम लोग लोकशाही की स्थापना के लिए लड़ रहे हैं। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर ही दम लेंगे। सिसोदिया ने सदन में कहा कि हम भले ही बच्चे हैं, लेकिन कच्चे नहीं हैं। 

अगर कोई दिल्ली की जनता को परेशान करेगा, तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। पंजाब में तो हमारी सरकार बनेगी ही, गोवा व गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। 

‘मध्यप्रदेश में गोदी सरकार’
सदन में मनीष सिसोदिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार है, तो मध्यप्रदेश में गोदी सरकार है। 

जूता गंदा न हो जाए इसलिए मुख्यमंत्री पुलिस की गोद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सिसोदिया सदन में तालियां पीट-पीटकर शिवराज सिंह पर तंज कसते रहे और खूब हंसे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें