बुराड़ी इलाके में चाकु से गोदकर युवती की हत्या मामले में दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राजधानी में अपराधियों के मन में किसी का भी खौफ नहीं रह गया है।
दिल्ली पुलिस का ज्यादातर वक्त तो आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों का पीछा करने में ही गुजर जाता है। पुलिस विधायक का पीछा करती है, विधायक दिनभर क्या करते हैं, किससे मिलते हैं उनके कौन कौन मिलता है।
इसी की जांच में ही पुलिस लगी रहती है। सिसौदिया ने यह भी कहा कि कोई कोरे कागज पर एक पन्ने की फर्जी शिकायत दे देता है तो हमारे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है।