फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने भी कहा, 'अच्छे दिन आने वाले हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों के जाने माने कलाकार खुलकर मोदी के समर्थन में सामने आए हैं। कलाकारों ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस करके मोदी के समर्थन का ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई की मोदी जी कलाकारों के लिए कोई यूनिफॉर्म पॉलिसी लेकर आएंगे। इस दौरान उनके साथ टीवी कलाकार और बीजेपी नेता वाणी त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।

खुलकर समर्थन करने वालों में नाम मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा, डांसर सोनल मान सिंह, गायिका रिचा समेत अन्य शामिल रहे। सभी ने कहा कि यूपीए ने कलाकारों केलिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

मोदी के लिए जाएंगे बनारस

कलाकारों ने कहा कि सिर्फ अवॉर्ड नहीं दिया जाना चाहिए उस अवॉर्ड की गरिमा को बनाए रखने के लिए सरकार को कलाकारों के अन्य हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

अनूप जलोटा ने कहा कि कलाकारों को लेकर मौजूदा केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं है। अगर होती तो बनारस में बिस्मिल्लाह खां को अपने अंतिम दिनों में बुरे दिन नहीं देखने पड़ते।

उन्होंने कहा कि खां साहब को भारत रत्न तो दिया गया, लेकिन उसी भारत रत्न को कैसे दिन देखने पड़े सभी को पता है। जलोटा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम समर्थन के लिए काशी भी जाएंगे।
विज्ञापन

'मोदी सरकार में आएगी ये पॉलिसी'

सोनल मान सिंह ने उम्मीद जताई कि कलाकारों के लिए मोदी के आने से एक यूनिफॉर्म कल्चरल पॉलिसी बनेगी। इसमें आय, सुरक्षा, स्वास्थ्य जैसी सेवाएं शामिल होंगी।

वाणी त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी बदलाव की बात करते हैं, कलाकार भी उस बदलाव में शामिल है। कलाकारों को बुरे दिन नहीं देखने पड़े, इस दिशा में नरेंद्र मोदी का विजन साफ है। उन्होंने बताया कि समर्थन के फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर को भी आना था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें