फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से शुरू होगी एसईई आवेदन प्रक्रिया

Sun, 22 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए आवेदन की प्रक्रिया तीन दिन बाद बुधवार से शुरू हो जाएगी। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्र 25 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के वक्त छात्रों से कोई गलती न हो, इसके लिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आवेदन निरस्त होने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, एसईई केलिए आवेदन वेबसाइट upsee.nic.in  पर किए जाएंगे। सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र यदि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म फॉर यूजी कोर्सेज’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फार्म भरने के पहले चरण में नाम, शिक्षा संबंधी अन्य जानकारी फार्म में भरनी होंगी। दूसरे चरण में ठीक से फार्म चेक करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो जाएगा, जो कि आगे एसईई से संबंधित सभी कार्यों में काम आएगा।

तीसरे चरण में आपको परीक्षा फीस देनी होगी। छात्र चालान और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से फीस जमा कर सकेंगे। चालान से फीस जमा करने के लिए चालान डाउनलोड करना होगा। इसके बाद चौथे चरण में अपनी फोटो, हस्ताक्षर की फोटो और बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की तस्वीर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। फाइनल सबमिट करने के बाद फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद फार्म को प्रिंट करना होगा और इसकी एक प्रति यूपीटीयू के रजिस्ट्रार के नाम 7 अप्रैल तक लखनऊ के पते पर पोस्ट करनी होगी।
विज्ञापन


20 केबी से ज्यादा की न हो फोटो
छात्र के फोटो का अधिकतम आकार 20 केबी से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। वरना वेबसाइट पर फोटो अपलोड नहीं होगी। साथ फोटो जेपीईजी के फॉर्मेट में होना चाहिए। वहीं, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का फोटो दस केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें