फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फ्री मेरठ तिराहा, नया ट्रैफिक प्लान लागू

Thu, 03 Jul 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार बीते कई वर्षों से मेरठ तिराहा को जाम फ्री करने की फाइलों में चल रही कवायद धरातल पर उतर ही आई। जीडीए ने बृहस्पतिवार को मेरठ तिराहा पर बने राउंड एबाउट को शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत तिराहे को सिग्नल फ्री कर दिया गया। यहां आने वाला ट्रैफिक क्लॉकवाइज (घड़ी की सुई की दिशा में) तरीके से गुजरा। लोगों को जाम से राहत मिली। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक 12 करोड़ से चौराहे का सुधार होना है। अब तक छह करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

मेरठ तिराहे पर एनएच-58 से दिल्ली और जीटी रोड से दिल्ली आवागमन करने वाले वाहन गुजरते हैं। आने वाले समय में मेरठ तिराहे पर वाहनों का दबाव और बढ़ना तय है। दिलशाद गार्डन रूट पर दौड़ने वाली मेट्रो का नया बस अड्डा स्टेशन हिंडन मोटल में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का भी ट्रैफिक यहीं से गुजरना है। एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली लिंक रोड का भी ट्रैफिक तिराहे से गुजरेगा। इसके मद्देनजर जीडीए ने मोटेल को केंद्र मानते हुए इसके किनारे-किनारे गोलाकार रोड बनाई है।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि शहर के सभी चौराहों और तिराहों को जाम फ्री करने की प्रक्रिया जारी है। राउंड एबाउट ने मेरठ तिराहा का जाम खत्म कर दिया है। जल्द ही तिराहे पर अन्य जरूरी सुधार किए जाएंगे।

यह है वर्तमान ट्रैफिक प्लान
हिंडन पुल से ठाकुरद्वारा जाने वाले सीधे न जाकर पहले एनएच-58 की ओर मुड़ेंगे। फिर दाहिनी ओर गोल चक्कर रोड से होते हुए बस अड्डे के पास जीटी रोड पर पहुंचेंगे।

मेरठ से आने वाले वाहन सीधे तिराहे पर आने की बजाय गोलचक्कर रोड से होते हुए नया बस अड्डा के पास जीटी रोड पर आएंगे। यहां से फिर सीधे हिंडन पुल की ओर जाएंगे।

ठाकुरद्वारा से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक सीधे गुजरेगा। यहां से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाला ट्रैफिक हिंडन पार कर यू-टर्न से वापस आएगा या फ्लाईओवर के पास बनी रोड से गुजरेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें