घायल चिकित्सक के पिता व विनायक अस्पताल के मालिक डॉ. वीएस चौधरी का कहना है कि यह बाबा नहीं माफिया है। इसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कानपुर के विधनू में नोएडा के चिकित्सक डॉ. सिद्घार्थ के साथ करौली सरकार आश्रम में बाबा संतोष सिंह भदौरिया द्वारा मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। घायल चिकित्सक के पिता व विनायक अस्पताल के मालिक डॉ. वीएस चौधरी का कहना है कि यह बाबा नहीं माफिया है। इसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कानपुर में मुकदमा दर्ज कराया है और इस मामले की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बाबा घर की बाधाएं दूर करने के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाता है और ठगी करता है।
विज्ञापन
डॉ. वीएस चौधरी का कहना है कि हम लोग पारिवारिक दोस्त के कहने पर कानपुर गए थे और बाबा से 2600 रुपये की फीस देकर मिले थे। जब बेटे ने बाबा के फर्जीवाड़ा को लेकर हां में हां नहीं मिलाया तो उसने अपने गुंडों से लाठी-डंडों और रॉड से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके बेटे नोएडा में अपने घर में है। डॉ. वीएस चौधरी ने कहा कि हर हालत में बाबा को गिरफ्तार कराना और कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।