फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन मामला: दिल्ली पुलिस दर्ज की एफआईआर, UAPA व अन्य धाराओं में केस दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 12:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने आईपीसी, यूएपीए और सरकारी संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत विदेश में भारतीय नागरिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिन्होंने दूतावास पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
लंदन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 मार्च के दिन लंदन स्थित भारतीय दूतावास में हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने आईपीसी, यूएपीए और सरकारी संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत विदेश में भारतीय नागरिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिन्होंने दूतावास पर प्रदर्शन किया था।

बीते रविवार को लंदन स्थित भारतीय दूतावास के शीर्ष पर लहरा रहे तिरंगे को कुछ प्रदर्शनकारियों ने उतार दिया और वहां खालिस्तानी झंडे लहरा दिए। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए जिसके चलते कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस संबंध में कहा था कि, भारत की अस्मिता पर हमले की कोशिश थी लेकिन वो नाकाम हुई और अब दूतावास पर और बड़ा झंडा लहरा रहा है। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं और लंदन में भी मामले की जांच चल रही है।

भारत ने बीते रविवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को समन भेजकर मामले में उनका स्पष्टीकरण मांगा था कि क्यों पूरे प्रदर्शन के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। विदेश मंत्रालय ने सख्त बयान जारी करते हुए कहा था, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि लंदन में भारतीय दूतावास को सरकार की तरफ से कोई सुरक्षा नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें