फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अकेलेपन का फायदा उठाकर सब-इंस्पेक्टर ने मेरा रेप किया'

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में महिला ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर सात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट लिखे जाने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर सात थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर कमल किशोर से उसकी पारिवारिक जान पहचान है।

बिजली बोर्ड की विजिलेंस टीम में तैनात कमल उसके घर आता जाता रहता था। महिला ने बताया कि 14 फरवरी को परिवार के सदस्य घर के बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि वह कहां तैनात

करीब सवा तीन बजे कमल किशोर घर आया। आरोप है कि उसे अकेला देखकर कमल किशोर की नीयत खराब हो गई और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसे मजबूर किया।

दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने या शोर करने पर बच्चों की जान लेने की धमकी देते हुए चला गया। एसएचओ सेक्टर सात मोहेंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है।

उसको पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि वह कहां तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें