फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों के बाद अब आप वॉलेंटियर्स को मिली सजा!

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर जिम्मेदाराना हरकतों के लिए आप के दिग्गजों को तो सजा हो ही चुकी है। उनके बाद अब पार्टी के वॉलेंटियरों को भी एक सजा मिल गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएम ने दिल्ली सचिवालय में आप वॉलेंटियरों की एंट्री पर रोक लगा दी है। आप के वॉलेंटियरों द्वारा सचिवालय में और उसके अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के कारण यह पाबंदी लगाई गई है।

आप के पिछले 49 दिनों के कार्यकाल के दौरान आप वॉलेंटियर बिना किसी रोक-टोक के मंत्रियों और अधिकारियों के ऑफिस में जाया करते थे।

इस बार भी ऐसा ही होता था जब तक कि दिल्ली डायलॉग कमिशन के सदस्य आशीष जोशी ने आप वॉलेंटियर के दुर्व्यवहार के लिए शिकायत नहीं की थी।

केवल 5 वॉलेंटियर ही घुस सकते हैं

कुछ दिनों पहले ही सीएम कार्यालय की ओर से जारी किए गई सूचना के ‌मुताबिक मंत्री अब अपने सात पांच वॉलेंटियर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। इसके साथ ही मंत्रियों को संग में रहने वाले वॉलेंटियर्स का पूरा विस्तार में ब्यौरा भी देना होगा।

जैसे उन पांच वॉलेंटियर्स के नाम, फोन नंबर और पते के साथ उनकी फोटो भी। ये सभी जानकारियां सीएम कार्यालय में जमा करानी होंगी।

सीएम कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आप के मंत्रियों संग अक्सर ही उनके क्षेत्र के वॉलेंटियर अधिकारिक दौरे पर निकल जाते हैं। सीएम ने अपने मंत्रियों को वॉलेंटियर्स को साथ में लाने से मना किया है ‌ताकि सरकारी काम प्रभावित न हो।
विज्ञापन

वॉलेंटियर करते हैं अधिकारियों को परेशान

अधिकारियों का कहना है कि जब पिछली बार आप सरकार बनी थी तो कोई भी आप की टोपी पहनकर आ जाता था और अधिकारियों से सवाल जवाब करने लगता था।

यहां तक कि उन्हें धमकी भी दे देता था। लेकिन इस बार हालात कुछ ठीक है। हालांकि वॉलेंटियर्स अब भी मंत्रियों के निजी स्टाफ को प्रताड़ित करते रहते हैं।

वो मंत्रियों के तय शेड्यूल को भी अपने हिसाब से बदल देते हैं। वॉलेंटियर्स पर यह रोक इसलिए भी लगाई गई है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सचिवालय की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार से कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें