फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर काट दुकान में घुसे बदमाश, करोड़ों की चोरी को दिया अंजाम

Tue, 01 Mar 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने दो दुकानों के शटर काटकर करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जबकि अन्य दो दुकानों से चोरों ने लाखों की कीमत के मोबाइल व लैपटाप चोरी कर ले उड़े।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को रविवार रात बंद करा दिया गया था। वहीं अन्य तीन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे।

जिस पर चोर बड़ी आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके अलावा सेक्टर-15 में भी चोरों ने घर से लैपटाप व अन्य सामान चोरी कर लिया।

पहली घटना: रविन्द्र अग्रवाल आईटी एक्सटेंशन दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सेक्टर-27 स्थित फूल सिंह मार्केट के फर्स्ट फ्लोर पर तिरुपति तिरुमाला इंटरप्राइजेज व हार्दिक एप्लाइंसेस के नाम से दो मोबाइल की दुकानें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

लगभग एक करोड़ की चोरी का अनुमान

सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान चोर उनकी दुकान के शटर को काटकर अंदर घुस गए। जहां हजारों रुपए की कीमत के मोबाइल फोन चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित का कहना है कि उनकी दोनों दुकानों में लगभग 1 करोड़ रुपए की कीमत के मोबाइल फोन रखे हुए थे।

दूसरी घटना: फूल सिंह मार्केट में ही पीड़ित रविन्द्र की दुकान के बगल में सैंटेक पेरिफेरल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लैपटाप की दुकान है। जिसके मालिक राम बिहारी सिंह हैं। वह खोड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित राम बिहारी का कहना है कि सोमवार को वह रात 8 बजे के करीब दुकान बंद करके घर चले गए थे।

मंगलवार सुबह पड़ोस में दुकान लगाने वाले प्रकाश अवाना का फोन आया। जिसने पीड़ित को दुकान में चोरी होने की बात बताई। चोर यहां से करीब 5 लाख रुपए के लैपटाप व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ितों ने पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने दुकानों का मौका मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें