फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Case Update: आफताब की न्यायिक हिरासत चार दिन और बढ़ी, 10 जनवरी को अदालत में होगी पेशी

Fri, 06 Jan 2023 05:04 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

श्रद्धा की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा के बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई है। इसे जांच क लिए हैदराबाद भेजा गया था। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने 10 जनवरी को उसकी फिजिकल पेशी कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मामले की सुनवाई हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले बुधवार को मामले में नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा के बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई है। इसे जांच क लिए हैदराबाद भेजा गया था। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था जोन-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि दिल्ली पुलिस को हैदराबाद स्थित सेंटर ऑफ डीएनए फिंगरप्रिंट एंड डायग्नोस्टिक से रिपोर्ट मिल गई है। अब दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हड्डियों को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेजेगी। पिछले महीने भी डीएनए टेस्ट किया गया था। इसमें दिल्ली के जंगलों में मिली हड्डियों का मिलान श्रद्धा के पिता से किया गया था। तब भी डीएनए मिलान हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें